खिजरसराय: महावीरगंज गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा नमो युवा चौपाल का किया गया आयोजन
खीजरसराय प्रखंड के उतरी मंडल के कुड़वा शक्ति केंद्र के महावीरगंज गांव में सोमवार को खिजरसराय के युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार के नेतृत्व में नमो युवा चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं ने नमो युवा चौपाल में पहुंचकर अपनी-अपनी बातों को रखा। इस चौपाल का मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष सह अतरी प्रभारी शैलेंद्र कुमार वैद्य उपस्थित थे।