चम्बा में नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट का आयोजन, युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक कर दिया नशामुक्त भारत का संदेश
लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति युवाओं को किया प्रेरित
चम्बा, 14 नवम्बर। मेरा युवा भारत (MY Bharat), जिला युवा कार्यालय चम्बा की ओर से ब्लॉक चम्बा में नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक जिम्मेदारी, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में DIET चम्बा की उप निदेशक श्रीमती उपमा शर्मा तथा प्रधानाचार्य श्रीमती नम्रता शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सकों की टीम ने 'नशामुक्त युवा' विषय पर जागरूकता व्याख्यान दिया। चिकित्सकों ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों, इससे होने वाले स्वास्थ्य एवं सामाजिक नुकसान तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
युवाओं को नशे के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने और समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाने के लिए कार्यक्रम में विशेष स्लोगन बॉक्स भी स्थापित किया गया। इसके माध्यम से युवाओं ने नशामुक्त भारत के समर्थन में अपने विचार और संदेश प्रस्तुत करने की पहल की।
वक्ताओं ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। जागरूक, जिम्मेदार और नशे से दूर रहने वाले युवा ही एक सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
मेरा युवा भारत, चम्बा की ओर से युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से जोड़ने, उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने और सामाजिक जागरूकता गतिविधियों में भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से इस तरह के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं।
Chamba, Chamba | Nov 14, 2026