उरई में कपड़ा व्यापारी की कार में घुसा अजगर, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
अंकुर श्रीवास्तव ✍️
उरई (जालौन)। उरई कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड पर उस समय हड़कंप मच गया, जब कपड़ा व्यापारी शिवम लालवानी की कार में एक अजगर घुस गया। बताया जा रहा है कि रात के अंधेरे में अजगर कार के अंदर पहुंच गया था। सुबह कार में अजगर होने की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद अजगर को कार से सुरक्षित बाहर निकालकर उसका रेस्क्यू किया। अजगर के कार में घुसने से आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल रहा। वन विभाग की टीम द्वारा रेस्क्यू किए जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
#orai #jalaun #boldobharat
Orai, Jalaun | Sep 28, 2026