उत्तर प्रदेश में 11 MLC सीटों पर चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान
अंकुर श्रीवास्तव ✍️
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की 11 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इनमें 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। भारत निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार मतदान 23 अक्टूबर 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मतगणना 27 अक्टूबर को की जाएगी। चुनाव कार्यक्रम के तहत 29 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर, नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर और नाम वापसी की अंतिम तारीख 9 अक्टूबर निर्धारित की गई है। पूरी चुनाव प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2026 तक पूरी कर ली जाएगी। इन सभी संबंधित स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। इन 11 सीटों पर वर्तमान सदस्यों का कार्यकाल दिसंबर 2026 में समाप्त हो रहा है।
#mlc #upnews #mlcelection #electioncommissionofindia
Orai, Jalaun | Sep 27, 2026