अमरिया: अमरिया में समूह सखियों को मिला प्रशिक्षण, युवा ऋण योजना और कौशल विकास पर दी गई जानकारी
अमरिया ब्लॉक से खबर है, जहां खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह ने समूह सखियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में घर-घर सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के अभियान की पंचायतवार समीक्षा की गई। इसके साथ ही युवाओं के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री युवा ऋण योजना के तहत ई-रिक्शा के लिए आवेदन प्रक्रिया भी समझाई गई।