इटाढ़ी: बक्सर में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार का स्वागत, दिया गया गाॅर्ड ऑफ ऑनर, जासो रोड की बदहाली का मुद्दा उठा
Itarhi, Buxar | Oct 22, 2026 अयोध्या जाने के क्रम में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार गुरुवार को बक्सर पहुंचे। यहां जिला अतिथि गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं और अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के प्रतिनिधियों ने फूल-मालाओं और अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।