समाहरणालय पूर्णिया
जिला जनसंपर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति:-1519,
दिनांक:-8 अक्टूबर 2026
=================
श्री गुरू संत रविदास की 650 वीं जयंती के अवसर पर अनुसूचित जाति टोला में समरसता संकल्प अभियान के तहत श्री गुरू संत रविदास विकास शिविर का आयोजन दिनांक 27.08.2026 से 15.02.2027 तक संचालित रहेगा।
इस अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा गुरुवार को पूर्णिया जिला के 05 प्रखंडों के अनुसूचित जाति बहुल टोलों में कुल 14 श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का उद्देश्य विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं सुविधाओं की शत्-प्रतिशत संतृप्ति हेतु सरकार के सभी प्रमुख विभागों की सहभागिता एवं उनसे जुड़े योजनाओं का लाम अनुसूचित जाति के परिवारों को सुलभ कराने का लक्ष्य है।
शिविर में पात्र लाभर्थियों का चयन एवं पंजीकरण सरकारी योजनाओं की जानकारी तथा विभिन्न विभागों से संबंधित समस्यओं का समाधान ऑन स्पॉट किया किया गया।
संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों ने शिविर में उपस्थित रहकर लोगों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।
जिला प्रशासन द्वारा अनुसूचित जाति समुदाय से अपील किया गया है कि प्रत्येक गुरुवार को आयोजित श्री गुरू संत रविदास विकास शिविर में शामिल होकर सरकार की सभी योजनाओं का लाभ उठाएं।
@iprd
#samratchoudhary
#cmsamrat
Purnia, Bihar | Oct 8, 2026