समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति1617,
दिनांक 08/10/2026,
==================
प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के
द्वितीय दिवस पर 769 खिलाड़ियों ने दिखाया दम:---
खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन, पूर्णिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय (7 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026) तक प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस में विभिन्न खेल स्पर्धाओं का भव्य आयोजन शहर के अलग-अलग खेल मैदानों पर किया गया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन पूर्णिया प्रमंडल के सभी जिलों से आए कुल 769 प्रतिभागियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
खेल स्पर्धाओं में एथलेटिक्स में 116, बैडमिंटन में 70, फुटबॉल में 90, खो-खो में 132, कबड्डी में 122, क्रिकेट में 78, शतरंज में 52, कराटे में 52 तथा योग में 57 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रमुख खेल परिणाम:---
* कबड्डी (बालक - अंडर 17):
* विजेता: कटिहार | उपविजेता: पूर्णिया
* कबड्डी (बालिका - अंडर 17):
* विजेता: कटिहार | उपविजेता: अररिया
* खो-खो (बालक - अंडर 17):
* विजेता: किशनगंज | उपविजेता: पूर्णिया
* खो-खो (बालिका - अंडर 17):
* विजेता: पूर्णिया | उपविजेता: कटिहार
बैडमिंटन (बालिका वर्ग) के प्रमुख परिणाम:
* अंडर-14: लामिया खान (कटिहार), कनक कृति (कटिहार), सृष्टि स्नेहा (पूर्णिया), दीपिका सागर (कटिहार)
* अंडर-17: छवि (अररिया), श्रेया सुमन (कटिहार), अय्या परवीन (अररिया), रेणुका प्रकाश (पूर्णिया)
* अंडर-19: प्रगति मीनू (पूर्णिया), अनाविया कमर (पूर्णिया), नित्याश्री (कटिहार), मान्या मिश्रा (पूर्णिया)
समाचार लिखे जाने तक फुटबॉल (अंडर-14 बालक) का फाइनल मुकाबला पूर्णिया बनाम अररिया तथा क्रिकेट का फाइनल मुकाबला कटिहार बनाम अररिया के बीच खेला जा रहा था।
पूरे आयोजन के दौरान खेल प्रतियोगिता हेतु प्रतिनियुक्त सभी अधिकारी व कर्मी मुस्तैद रहे।
वरीय उपसमाहर्ता-सह-जिला खेल पदाधिकारी, पूर्णिया श्री रविशंकर झा द्वारा सभी खेल मैदानों का निरंतर निरीक्षण एवं सतत अनुश्रवण किया गया ।
@iprd
#samratchoudhary
#cmsamrat
Purnia, Bihar | Oct 8, 2026