Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Jabalpur
Crimenews
DPROPurnea
"सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान" के तहत प्रखंड के.नगर के गणेशपुर पंचायत के सामुदायिक भवन-सह-वर्कसेड का जीर्णोद्धार कराया गया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar
| Oct 8, 2026
MORE NEWS
माननीय मुख्यमंत्री, बिहार की अपेक्षा के अनुरूप "सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान" के तहत प्रखंड के.नगर के आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-102 का जीर्णोद्धार कराया गया। इस पहल का उद्देश्य केंद्र को स्वच्छ, सुरक्षित एवं आकर्षक बनाना है, ताकि बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को बेहतर सुविधाएँ मिल सकें तथा पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा संबंधी सेवाएँ प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराई जा सकें। Information & Public Relations Department, Government of Bihar #SevaSankalpAbhiyan #purnea #Anganwari #SocialWelfareDepartment
Purnia, Bihar | Oct 8, 2026
माननीय मुख्यमंत्री, बिहार की अपेक्षा के अनुरूप "सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान" के तहत प्रखंड के.नगर के आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-47 का जीर्णोद्धार कराया गया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar #sevasankalpabhiyan #purnea #anganwari #socialwelfaredepartment
Purnia, Bihar | Oct 8, 2026
"सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान" के तहत प्रखंड बडहरा कोठी के बासुदेवपुर पंचायत के सामुदायिक भवन-सह-वर्कसेड का जीर्णोद्धार कराया गया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Oct 8, 2026
समाहरणालय पूर्णिया जिला जनसंपर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति:-1519, दिनांक:-8 अक्टूबर 2026 ================= श्री गुरू संत रविदास की 650 वीं जयंती के अवसर पर अनुसूचित जाति टोला में समरसता संकल्प अभियान के तहत श्री गुरू संत रविदास विकास शिविर का आयोजन दिनांक 27.08.2026 से 15.02.2027 तक संचालित रहेगा। इस अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा गुरुवार को पूर्णिया जिला के 05 प्रखंडों के अनुसूचित जाति बहुल टोलों में कुल 14 श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं सुविधाओं की शत्-प्रतिशत संतृप्ति हेतु सरकार के सभी प्रमुख विभागों की सहभागिता एवं उनसे जुड़े योजनाओं का लाम अनुसूचित जाति के परिवारों को सुलभ कराने का लक्ष्य है। शिविर में पात्र लाभर्थियों का चयन एवं पंजीकरण सरकारी योजनाओं की जानकारी तथा विभिन्न विभागों से संबंधित समस्यओं का समाधान ऑन स्पॉट किया किया गया। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों ने शिविर में उपस्थित रहकर लोगों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। जिला प्रशासन द्वारा अनुसूचित जाति समुदाय से अपील किया गया है कि प्रत्येक गुरुवार को आयोजित श्री गुरू संत रविदास विकास शिविर में शामिल होकर सरकार की सभी योजनाओं का लाभ उठाएं। @iprd #samratchoudhary #cmsamrat
Purnia, Bihar | Oct 8, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति1617, दिनांक 08/10/2026, ================== प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस पर 769 खिलाड़ियों ने दिखाया दम:--- खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन, पूर्णिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय (7 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026) तक प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस में विभिन्न खेल स्पर्धाओं का भव्य आयोजन शहर के अलग-अलग खेल मैदानों पर किया गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन पूर्णिया प्रमंडल के सभी जिलों से आए कुल 769 प्रतिभागियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खेल स्पर्धाओं में एथलेटिक्स में 116, बैडमिंटन में 70, फुटबॉल में 90, खो-खो में 132, कबड्डी में 122, क्रिकेट में 78, शतरंज में 52, कराटे में 52 तथा योग में 57 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रमुख खेल परिणाम:--- * कबड्डी (बालक - अंडर 17): * विजेता: कटिहार | उपविजेता: पूर्णिया * कबड्डी (बालिका - अंडर 17): * विजेता: कटिहार | उपविजेता: अररिया * खो-खो (बालक - अंडर 17): * विजेता: किशनगंज | उपविजेता: पूर्णिया * खो-खो (बालिका - अंडर 17): * विजेता: पूर्णिया | उपविजेता: कटिहार बैडमिंटन (बालिका वर्ग) के प्रमुख परिणाम: * अंडर-14: लामिया खान (कटिहार), कनक कृति (कटिहार), सृष्टि स्नेहा (पूर्णिया), दीपिका सागर (कटिहार) * अंडर-17: छवि (अररिया), श्रेया सुमन (कटिहार), अय्या परवीन (अररिया), रेणुका प्रकाश (पूर्णिया) * अंडर-19: प्रगति मीनू (पूर्णिया), अनाविया कमर (पूर्णिया), नित्याश्री (कटिहार), मान्या मिश्रा (पूर्णिया) समाचार लिखे जाने तक फुटबॉल (अंडर-14 बालक) का फाइनल मुकाबला पूर्णिया बनाम अररिया तथा क्रिकेट का फाइनल मुकाबला कटिहार बनाम अररिया के बीच खेला जा रहा था। पूरे आयोजन के दौरान खेल प्रतियोगिता हेतु प्रतिनियुक्त सभी अधिकारी व कर्मी मुस्तैद रहे। वरीय उपसमाहर्ता-सह-जिला खेल पदाधिकारी, पूर्णिया श्री रविशंकर झा द्वारा सभी खेल मैदानों का निरंतर निरीक्षण एवं सतत अनुश्रवण किया गया । @iprd #samratchoudhary #cmsamrat
Purnia, Bihar | Oct 8, 2026
समाहरणालय, पूर्णिया जिला जनसंपर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति:- 1616, दिनांक:- 08 अक्टूबर 2026 ================= जिला पदाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अवसर पर गुरुवार को बाल विकास परियोजना, रूपौली के तत्वावधान में फेसिलिटी भवन, रूपौली में पोषण मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों, गर्भवती एवं धात्री माताओं तथा परिवारों में संतुलित एवं पौष्टिक आहार, आहार विविधता, पर्याप्त प्रोटीन, स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। पोषण मेले में स्थानीय एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थों का प्रदर्शन किया गया तथा विभिन्न प्रकार के पौष्टिक व्यंजनों के माध्यम से संतुलित आहार के महत्व की जानकारी दिया गया। कार्यक्रम मे उपस्थित महिलाओं एवं लाभार्थियों को बच्चों के उचित पोषण, नियमित वृद्धि निगरानी, प्रारंभिक बाल विकास एवं उचित देखभाल के संबंध में विस्तार पूर्वक बताया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) तथा आंगनबाड़ी सेवाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की गई। उपस्थित लोगों को पोषण को केवल सरकारी कार्यक्रम न मानकर इसे परिवार एवं समुदाय की साझा जिम्मेदारी बनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं, महिला पर्यवेक्षिकाओं, लाभार्थियों तथा स्थानीय समुदाय की सक्रिय सहभागिता रही। सभी ने कुपोषण को दूर करने तथा स्वस्थ एवं सुपोषित समाज के निर्माण के लिए सामूहिक रूप से संकल्प लिया। “हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। @iprd #samratchoudhary #cmsamrat
Purnia, Bihar | Oct 8, 2026
धमदाहा में पहली बार 21 पार्षद एक मंच पर! विकास के मुद्दे पर दिया बड़ा संदेश.. #biharnews #purnia #DhamdahaVidhanSabha
Purnia East, Purnia | Oct 8, 2026
भावपूर्ण श्रद्धांजलि.... #NanaPatekar #viralvideos #rip #sadnews
Purnia East, Purnia | Oct 8, 2026