समाहरणालय, पूर्णिया
जिला जनसंपर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति:- 1616,
दिनांक:- 08 अक्टूबर 2026
=================
जिला पदाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अवसर पर गुरुवार को बाल विकास परियोजना, रूपौली के तत्वावधान में फेसिलिटी भवन, रूपौली में पोषण मेला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों, गर्भवती एवं धात्री माताओं तथा परिवारों में संतुलित एवं पौष्टिक आहार, आहार विविधता, पर्याप्त प्रोटीन, स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
पोषण मेले में स्थानीय एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थों का प्रदर्शन किया गया तथा विभिन्न प्रकार के पौष्टिक व्यंजनों के माध्यम से संतुलित आहार के महत्व की जानकारी दिया गया।
कार्यक्रम मे उपस्थित महिलाओं एवं लाभार्थियों को बच्चों के उचित पोषण, नियमित वृद्धि निगरानी, प्रारंभिक बाल विकास एवं उचित देखभाल के संबंध में विस्तार पूर्वक बताया गया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) तथा आंगनबाड़ी सेवाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की गई। उपस्थित लोगों को पोषण को केवल सरकारी कार्यक्रम न मानकर इसे परिवार एवं समुदाय की साझा जिम्मेदारी बनाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं, महिला पर्यवेक्षिकाओं, लाभार्थियों तथा स्थानीय समुदाय की सक्रिय सहभागिता रही। सभी ने कुपोषण को दूर करने तथा स्वस्थ एवं सुपोषित समाज के निर्माण के लिए सामूहिक रूप से संकल्प लिया।
“हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
@iprd
#samratchoudhary
#cmsamrat
Purnia, Bihar | Oct 8, 2026