सिंगरौली: हाईकोर्ट का फैसला: नगर निगम परिषद की बैठक शून्य और अमान्य, अधिकारिकता का उल्लंघन बताया
नगर निगम अपने अधिकारियों के स्थानांतरण से ज्यादा अध्यक्ष महापौर व आयुक्त की अधिकारिकता पर आए हाई कोर्ट के निर्णय के कारण लोगों की चर्चा का बिंदु केंद्र बन गया है। इस निर्णय का निगम अध्यक्ष एवं महापौर ने स्वागत किया है। हाई कोर्ट ने कहा यह स्पष्ट किया जाता है कि यदि नोटिस के संदर्भ में कोई कार्रवाई की जाती है तो उसे शून्य अमान्य माना जाएगा।