सिंगरौली: विशेष न्यायालय पॉक्सो एक्ट ने बालिका से जबरन ज्यादती करने के 1 साल पुराने मामले में दोषी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा
विशेष न्यायालय ने बालिका से जबरन ज्यादती के एक मामले के दोषी अभियुक्त को आजीवन कारावास की सजा का फैसला सुनाया है। विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट के न्यायालय ने पीड़िता के कथन तथा चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर उक्त मामले के आरोपी को दोषी करार दिया है। न्यायालय ने अभियुक्त पर उपरोक्त अपराध धारांतर्गत ₹5000 का अर्थदंड भी लगाया है।