सिंगरौली: बंधौरा में आगजनी, तोड़फोड़ और पुलिस पर हमले के मामले में 6 संदिग्ध गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
सिंगरौली जिले के माडा थाना अंतर्गत आने वाले बधौरा इलाके में 14 फरवरी की शाम हुई आगजनी और तोड़फोड़ के मामले पर पुलिस ने आज छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों पर आगजनी, शासकीय काम में बाधा पहुंचाना, बलवा व तोड़ फोड़ करना और पुलिस कर्मियों के ऊपर प्राण घातक हमला करने का आरोप है। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जानकारी दी है।