कोंडागांव: खेल-खेल में चूहे के बिल में 4 साल के मासूम ने डाला पैर, नाग ने डसा, बच्चे की हालत नाजुक, ग्राम बुनागांव की घटना
कोंडागांव ब्लॉक के ग्राम पंचायत बुनागांव में रविवार की दोपहर 4 साल के मासूम के पैर में जहरीले नाग ने डस लिया है। बच्चे को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।वासुदेव नेताम का 4 साल का मासूम बेटा शिवम नेताम आज दोपहर अपने ही होटल के पास चूहे के बिल के पास खेल रहा था अचानक खेल-खेल में बच्चे का पर चूहे के बिल में चला गया इसी बीच बच्चे के पैर में नाग ने डस लिया।