कोंडागांव: ग्राम चिलपुटी में 30 वर्षीय विवाहित युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर की आत्महत्या, कोतवाली पुलिस ने किया मर्ग कायम
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चिलपुटी में बीती रात एक विवाहित युवक ने फांसी लगा लिया है। जिसके चलते उनकी मौत हो गई है। मृतक की पहचान अरुण कोर्राम पिता खेम सिंह कोर्राम निवासी ग्राम चिलपुटी खासपारा के रूप में की गई है। आज 16 जून को मृतक का जिला अस्पताल के शवघर में पुलिस की उपस्थिति में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आत्महत्या का कारण अस्पष्ट है।