कोंडागांव: कोंडागांव के किसानों को खाद बीज की उपलब्धता बनाए रखने कलेक्टर ने दिए निर्देश,शनिवार और रविवार को भी खुले रहेंगे समितियां
16 जून को मिली जानकारी अनुसार जिले के किसानों को खाद बीज की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश देते हुए कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कहा कि उठाव की जानकारी तत्काल अद्यतन करें जिससे आपूर्ति निश्चित समय पर की जा सके। उन्होंने कहा की मांग किए जाने पर दो दिन के भीतर खाद बीज की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। वहीं शनिवार और रविवार को भी समितियों को खुले रखने के निर्देश दिए है।