कोंडागांव: ग्राम कुकाड़ गारकापाल में छोटे भाई ने बड़े भाई पर किया लोहे के सब्बल से जानलेवा हमला, घायल का जिला अस्पताल में इलाज जारी
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कुकाड़ गारकापाल में बीती रात भयानक घटना हुई हैं बताया जा रहा है मामूली पारिवारिक विवाद के चलते एक छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई को लोहे के सब्बल से वार कर घायल कर दिया है। इस घटना में फूलसिंह नेताम पिता जगदेव नेताम उम्र 27 वर्ष बुरी तरह जख्मी हो गया है। फिलहाल जिला अस्पताल में उनका उपचार जारी है।