कोंडागांव: दूधगांव सड़क हादसे के शिकार ट्रक चालक का शव लेने उत्तरप्रदेश से कोंडागांव पहुंचा परिवार,कोतवाली पुलिस ने शव किया सुपुर्द
कोंडागांव थाना क्षेत्र के दूधगांव में हुए सड़क हादसे में मृतक ट्रक चालक के परिजन उत्तरप्रदेश के कौशांबी जिले से कोंडागांव पहुंचे हैं। सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा परिजनों की उपस्थिति में मर्ग कायम करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। शव के पोस्टमार्टम पश्चात मृतक सोएफ खान पिता मुन्ना खान के शव को कोतवाली पुलिस द्वारा उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।