छतरपुर नगर: जिला अस्पताल के कैदी वार्ड में नर्स की मौजूदगी का वीडियो वायरल, कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश
जिला अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती एक कैदी को कथित वीआईपी ट्रीटमेंट दिए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल की सुरक्षा अवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वायरल वीडियो में अस्पताल में पदस्थ नर्स सायना कैदी वार्ड के कमरे में नजर आ रही है। इस मामले पर कलेक्टर मृणाल मीणा के द्वारा आज 12 अगस्त दोपहर 1:00 जांच के निर्देश दिए गए हैं।