पटना ग्रामीण: तेजस्वी यादव के बेटे के जन्म की खुशी में राबड़ी आवास नेग लेने पहुंचे किन्नर, भक्ति गीतों पर किया नृत्य
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव ने बेटे को जन्म देने के बाद पहली बार गुरुवार को पटना पहुंची। वहीं बेटे की आने की खुशी में नेग लेने के लिए किन्नर राबड़ी आवास पहुंचे। शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे सभी किन्नर भक्ति गीत गाकर खूब थिरके।