पटना ग्रामीण: पटना जंक्शन पर श्रावणी मेला-2025 के अवसर पर रेल एसपी अमृतेंदु शेखर ठाकुर ने अस्थायी नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन किया
गुरुवार की शाम 5 बजे श्रावणी मेला-2025 के अवसर पर रेल परिक्षेत्र में कांवरियों के होने वाले भीड़-भाड को देखते हुये सुरक्षा-व्यवस्था संधारण,भीड़ नियंत्रण,अपराध नियंत्रण एवं अन्य प्रकार के सहायता हेतु राजकीय रेल पुलिस पटना के द्वारा पटना जंक्शन के प्लेटफार्म नंo. 01 और 10 पर अस्थाई नियंत्रण कक्ष-सह-सहायता केन्द्र खोला गया है जो (24x7) कार्यरत रहेगा।