पटना ग्रामीण: वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में छात्रों के दो गुटों में फायरिंग, एक छात्र जख्मी
वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में गुरुवार शाम करीब 6:15 बजे एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद के बाद फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। इस दौरान एक छात्र के हाथ में गोली लग गई, जिससे छात्र घायल हो गया। घटना के बाद घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।