सिमडेगा: जेएससीए अंतरजिला अंडर-23 प्रतियोगिता में सिमडेगा ने दुमका को 3 विकेट से हराया
जेएससीए अंतरजिला अंडर 23 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुक्रवार को 12 बजे सिमडेगा और दुमका के बीच खेल गया। जिसमें सिमडेगा की टीम ने 03 विकेट से दुमका को पराजित कर जीत दर्ज की। जेएससीए अंतरजिला अंडर 23 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे मैच में आज दुमका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 23 ओवर में 105 रन बनाकर सिमट गई। सिमडेगा की टीम ने महज 13.4 ओवर मे जीत दर्ज की।