सिमडेगा: सिमडेगा के हॉली स्पीरिट स्कूल को सीआईएससीई बोर्ड, नई दिल्ली से मिली प्रस्वीकृति
सिमडेगा:- हॉली स्पीरिट स्कूल सामटोली, सिमडेगा को सीआईएससीई बोर्ड नई दिल्ली से प्रस्वीकृति प्राप्त होने पर स्कूल परिसर में शुक्रवार को 11:40 बजे उद्घोषणा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह, बिशप -सह- स्कूल के चेयररमैन बिंसेंट बरवा उपस्थित रहे।