सिमडेगा: प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना पर हुई बैठक
सिमडेगा:- उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को 2 बजे प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024 -25 के लिए लाभुकों के चयन एवं ''धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान में संबंधित बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला मत्स्य पदाधिकारी सीमा टोप्पो द्वारा कई विषयों पर जानकारियां दी गईं।