सिमडेगा: राज्यस्तरीय निबंध प्रतियोगिता में छात्रा हादिया काजमी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, 23 फरवरी को रांची में पुरस्कार वितरण होगा
झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा चलाए जा रहे 90 दिवसीय आउटरीच जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को 11 बजे निबंध और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में मुख्यमंत्री विद्यालय सिमडेगा की छात्रा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।