सिमडेगा: विधायक भूषण बाड़ा ने नवनियुक्त कांग्रेस प्रभारी के राजू का किया स्वागत
झारखंड कांग्रेस के प्रभारी नव नियुक्त किए गए राष्ट्रीय महासचिव के राजू के शुक्रवार को 5 बजे रांची पहुंचने पर विधायक भूषण बाड़ा ने अंग वस्त्र देकर उनका जोरदार स्वामगत किया। मौके पर विधायक ने जिले के संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही जिले के विकास में सहयोग की भी अपील की।