गांगड़तलाई: पीएम ग्राम सड़क योजना के तहत भूरीसेर से सेंड नानी के रावल फला तक सड़क के मामले में लापरवाही
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत भूरीसेर गांव से सेंड नानी के रावल फला तक जाने वाली 850 मीटर लंबी सड़क 85 लाख रुपए में बननी थी। टेंडर के बाद एक बार ठेकेदार आया और जेसीबी से सड़क खुदाई करवाने के बाद लौट गया। करीब 6 माह गुजर गए, लेकिन सड़क खुदाई के बाद कोई काम नहीं हुआ।