लालकुआं अनुसूचित वर्ग के बूथ अध्यक्ष राकेश आर्या के घर पहुंचे भाजपा नेता, मुख्यमंत्री धामी भी रहे साथ।
भाजपा के संगठन पर्व और जनसंपर्क अभियान के तहत आज एक विशेष मुलाकात देखने को मिली। पार्टी के वरिष्ठ नेता शैलेंद्र सिंह नेगी ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष राकेश आर्या के आवास पर पहुंचकर उनसे शिष्टाचार भेंट की।इस दौरान उन्होंने अनुसूचित वर्ग से आने वाले बूथ अध्यक्ष राकेश आर्या की पूजनीय माता जी के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया।
इस खास अवसर पर उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेताओं की इस सादगीपूर्ण उपस्थिति ने संगठन के प्रति कार्यकर्ताओं के समर्पण और जमीनी जुड़ाव को एक बार फिर रेखांकित किया है।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo
#भाजपायुग #पुष्करसिंहधामी #संगठनपर्व #लालकुआं #जनसंपर्क