मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे लोक कलाकार!
देहरादून में उत्तराखंड के लोक कलाकारों और संस्कृति कर्मियों ने लंबे समय से लंबित मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन और मार्च निकाला।
कलाकारों का कहना है कि बढ़ती महंगाई के बीच मौजूदा मानदेय में गुजारा करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने सरकार के सामने मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि, भुगतान प्रक्रिया को पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाने और सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग रखी। कलाकारों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी जायज मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
#ArtistRights #CultureAndHeritage #ArtAndCulture #CulturalWorkers #ProtestMarch #Dehradun #UttarakhandNews #Uttarakhand #लोककलाकार #मानदेय_वृद्धि #कलाकार_आंदोलन #pahadsamachar