सोरांव: मऊ आइमा इलाके के सुल्तानपुर खास में चारपाई बिछाने को लेकर हुई मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
मऊआइमा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर खास गांव में मंगलवार शाम करीब 7 बजे चारपाई बिछाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं और इस बात को लेकर उनके बीच पहले भी विवाद हो चुका था।घटना की सूचना मिलने पर 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची और शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्ष मऊआइमा थाने पहुंचकर शिकायती पत्र दिए।