#सपा जिला कार्यालय पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई सरदार पटेल एवं आचार्य नरेंद्र देव की जयंती
#बलिया, #31अक्टूबर
#समाजवादी #पार्टी के #जिलाकार्यालय पर शनिवार को देश के महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आजाद भारत के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल तथा समाजवादी विचारधारा के प्रमुख स्तंभ आचार्य नरेंद्र देव की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके विचारों और आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आजमगढ़ जनपद के सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हृदय नारायण पटेल ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका दृढ़ संकल्प और राष्ट्र के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। वहीं आचार्य नरेंद्र देव ने समाजवाद, लोकतांत्रिक मूल्यों, शिक्षा और सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए अपना जीवन समर्पित किया।
सपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन राष्ट्रीय एकता और अखंडता का प्रतीक है, जबकि आचार्य नरेंद्र देव का जीवन समानता और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा। समाजवादी पार्टी इन महापुरुषों के विचारों और सिद्धांतों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम के दौरान समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव मनोनीत होने के बाद पहली बार बलिया पहुंचे अनमोल चौधरी का पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर यशपाल सिंह, संजय उपाध्याय, सुशील पाण्डेय कान्हजी, चंद्रशेखर सिंह, रामजी गुप्ता, अकमल नईम खान, कामेश्वर सिंह, आनंद यादव, श्रीभगवान वर्मा, रविंद्रनाथ यादव, रामेश्वर पासवान, देवीदत्त यादव, दशरथ यादव, अजय यादव, रामनाथ पटेल, मिंटू खान, जे.डी., महावीर चौधरी, राजकुमार पाण्डेय, मतीर्रहमान, सुशांत पाठक, अरुण यादव, शक्ति यादव, अमित सिंह, सर्वजीत यादव, सुभाष यादव, विजय यादव एवं भीम यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बीरबल राम ने किया।