आज़मगढ़: भंवरनाथ देवखरी में शराब बीयर की दुकानों से कुल करीब सवा लाख नकदी व कई पेटी शराब बीयर की बोतल भी ले गए चोर
आजमगढ़ में एक बार फिर शराब और बीयर की दुकान पर चोरों ने धावा बोला। आजमगढ़ शहर के समीप कंधरापुर थाना के भवरनाथ देवखरी पर शराब और बीयर की अगल-बगल दुकानों में बीती रात में करीब 1:30बजे घुसकर दोनों दुकानों से करीब सवा लाख रूपये नगद और कई पेटी शराब और बीयर भी उठा ले गए। सुबह जब दुकान खुली तब लोगों को इसकी जानकारी हुई। सूचना 112 नं व कंधरापुर थाना पुलिस को दी गई।