आज़मगढ़: आरटीओ आफिस तिराहे से दहेज हत्या में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार
आजमगढ़ के थाना सिधारी क्षेत्र के आरटीओ आफिस तिराहे से दहेज हत्या में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया गया। 9 जुलाई 2024 को रामू चौहान पुत्र स्व बृजेश निवासी ग्राम व पोस्ट रंगडीह थाना सरायमीर ने थाना सिधारी पर लिखित तहरीर दिया था। प्रतिवादीगण द्वारा वादी की बहन कविता चौहान उम्र 28वर्ष व देवांश उम्र करीब03 वर्ष को विषाक्त पदार्थ देकर जान से मार दिया गया है।