आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में परेड ग्राउंड का किया निरीक्षण, परेड की ली सलामी, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश
पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना द्वारा पुलिस लाईन में सुबह शुक्रवार की परेड का निरीक्षण किया गया। परेड में पुलिस लाईन्स तथा पुलिस कार्यालय के विभिन्न शाखाओं में नियुक्त आरक्षी, मुख्यआरक्षी, SI, निरीक्षकों द्वारा भाग लिया गया। परेड में भाग ले रहे डॉग स्क्वाड व ड्रोन कैमरा दल का भी निरीक्षण किया गया। परेड में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन समेत अन्य मौजूद रहे।