आज़मगढ़: इसरहा में स्कूल वैन ने घर के दूसरी पटरी पर उतारा, सड़क क्रॉस करने में कक्षा1 के छात्र की दूसरे टेंपो की चपेट में आकर मौत
आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के इसरहा गांव में स्कूल की वैन से उतर कर रोड क्रॉस कर घर जा रहा बच्चा टेंपो की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। 5 वर्षीय अश्मित साहनी क्षेत्र के भरौली स्थित किड्स किंगडम स्कूल में कक्षा एक का छात्र था। स्कूल प्रबंधन की तरफ से लगाई गई स्कूल वैन से वह घर रोज की तरह जा रहा था। गुरुवार को छुट्टी के बाद स्कूली वैन इसरहा आई।