मनीगाछी: मोटरसाइकिल की डिक्की से चोरी हुए 5 लाख रुपये बरामद, पुलिस ने 5 दिन में किया मामले का खुलासा
नेहरा थाना क्षेत्र के लुल्हवा चौक के पास मोटरसाइकिल की डिक्की से चोरी हुए पांच लाख रुपये को पुलिस ने महज पांच दिनों के अंदर बरामद कर लिया है। पुलिस ने 29-30 सितंबर की रात कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र से चोरी की राशि बरामद की। घटना 25 सितंबर की है। बहेड़ा थाना क्षेत्र के देवराम अमेठी पंचायत के नमती गांव निवासी सुबोध दास की मोटरसाइकिल लुल्हवा चौक की घटना