नाथनगर: भागलपुर में अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष का आगमन, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने किया भव्य स्वागत
अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष मौलाना उमर नूरानी साहब रविवार को भागलपुर पहुंचे। उनके आगमन पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ भागलपुर की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मेराज उद्दीन, सिकंदर अंसारी असद सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने मौलाना उमर नूरानी को पुष्प कुछ और शॉल भेंटकर सम्मानित किया।