नरैनी: नरैनी कस्बे के रामलीला मैदान में रक्षाबंधन पर CO व कोतवाल को बच्चियों ने बांधी राखी, बच्चियो को CO व कोतवाल ने दिए उपहार
Naraini, Banda | Aug 19, 2024 बांदा के नरैनी कोतवाली कस्बे के रामलीला मैदान में रक्षाबंधन के पर्व पर बच्चियों ने CO व कोतवाल को राखी बांधी। वहीं राखी बांधने वाली बच्चियों को CO व कोतवाल ने उपहार देकर उनका हौसला बढ़ाया। वही रक्षाबंधन के पर्व के बारे में बच्चियों को इन्होंने जानकारी दी और एक जिम्मेदार नागरिक बनने की सलाह दी। बच्चियों को CO व कोतवाल ने मोबाइल से दूर रहने को भी कहा।