बौंसी: अंधेरीसोत गांव में सर्पदंश से 35 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों में कोहराम
Bausi, Banka | May 17, 2025 बौंसी के सांगा पंचायत क्षेत्र स्थित अंधेरीसोत निवासी रणजीत सिंह की 35 वर्षीय पत्नी बेबी देवी की सर्प दंश से मौत हो गयी। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे महिला को उसके परिजन रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. रंजन कुमार ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि महिला अपने मकान में झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान महिला को सांप ने काट लिया।