बौंसी: लौनी गांव में 40 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस कर रही जांच
Bausi, Banka | May 16, 2025 लौनी गांव में मिर्जापुर गांव निवासी 40 वर्षीय कार्तिक चौधरी की धारदार हथियार से वार करने के साथ-साथ पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। शुक्रवार शाम करीब 6:00 बजे थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि मामले को लेकर जांच की जा रही है। दो पक्षों की ओर से थाना में मामला दर्ज कराया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक पूर्व में जेल जा चुका था।