बौंसी: भलजोर चेक पोस्ट से 149 कार्टन विदेशी शराब के साथ तीन शराब तस्कर गिरफ्तार
Bausi, Banka | May 17, 2025 बौंसी थाना क्षेत्र के भलजोर चेक पोस्ट पर वाहन जांच अभियान चलाकर पुलिस ने दो वाहन से 149 कार्टन विदेशी शराब के साथ तीन शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही शराब तस्करी में उपयुक्त दो वाहन को भी जब्त कर लिया गया। शनिवार करीब 4 बजे जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुधीर ने बताया कि गुप्त सूचना पर शराब बरामद किया गया है। उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।