बौंसी: गज्जर गांव में घरेलू विवाद के बाद युवक ने अपनी मां को मारकर किया जख्मी, अस्पताल में भर्ती
Bausi, Banka | May 15, 2025 बाैंसी के गज्जर गांव में घरेलू विवाद काे लेकर एक युवक ने अपने बुजुर्ग मां को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। गुरुवार की शाम 4 बजे जख्मी महिला का उपचार बाैंसी अस्पताल में किया गया। जख्मी महिला खेमा देवी ने बताया कि वह अपने पाेते के साथ घर में बैठी थी। इसी बीच बच्चे आपस में किसी बात को लेकर लड़ने लगे। जिस पर उसके पुत्र छोटू राउत मां के साथ मारपीट किया।