बौंसी: रेफरल अस्पताल गेट पर टोटो की टक्कर में 11 वर्षीय बालक की मौत
Bausi, Banka | May 16, 2025 रेफरल अस्पताल गेट पर शुक्रवार करीब 5:00 बजे दो टोटो की आमने-सामने हुई टक्कर में 11 वर्षीय बालक की मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। मृत बालक की पहचान मनियारपुर निवासी प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। जख्मी हालत में दोनों को रेफरल अस्पताल लाया गया। बेहतर उपचार के लिए मायागंज अस्पताल रेफर किया गया, जहां बालक की मौत हो गई ।