महरौनी: महरौनी के सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित नारी उत्कर्ष अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक
वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी वर्ष-2026 के उपलक्ष्य में रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, महरौनी में ‘नारी उत्कर्ष अभियान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नारी शक्ति के जागरण, सम्मान, संस्कार तथा समाज और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा।