समाहरणालय, पूर्णिया
जिला जनसम्पर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति:-1890,
दिनांक:-13 नवंबर 2026,
====================
जिलाधिकारी,पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) के निर्देश के आलोक में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध एवं उत्पाद, पूर्णिया श्री लाला अजय कुमार सुमन के नेतृत्व में BIADA कैंपस, मरंगा स्थित विभिन्न गोदामों में गहन निरीक्षण अभियान चलाया गया।
निरीक्षण अभियान के दौरान BIADA कैंपस में अवस्थित वाई-वाई (Wai Wai) गोदाम, केशव एग्रो लिमिटेड, सिन्हा स्टील प्राईवेट लिमिटेड सहित अन्य गोदामों का सघन निरीक्षण किया गया।
अभियान का उद्देश्य गोदामों में अवैध शराब के भंडारण एवं कारोबार की संभावनाओं की जांच करना तथा मद्यनिषेध कानून का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करना था।
मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध इस प्रकार के निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेंगे।
#cmsamrat
#samratchoudhary
#pmmodi
Purnia, Bihar | Nov 13, 2026