बीना: खुरई रोड पर पुलिस चौकी की मांग को लेकर साइन धाम कॉलोनी स्थित विधायक निवास पर लोगों ने MLA निर्मला सप्रे को दिया ज्ञापन
Bina, Sagar | Sep 16, 2024 खुरई रोड पर आए दिन हो रही घटनाओं से परेशान स्थानीय लोगों ने सांइ धाम कॉलोनी स्थित विधायक के निज निवास पर विधायक निर्मला सप्रे को ज्ञापन सौंपा है और खुरई रोड पर पुलिस चौकी बनाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि खुरई रोड पर आए दिन चोरी घटनाओं के साथ-साथ क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा होता है। जो शराब के नशे में उत्पाद मचाते हैं।