बीना: गांधी तिराहे के पास नाली में फंसी गाय, गौ सेवा समिति के सदस्यों ने नगर पालिका के कर्मचारियों की मदद से निकाला बाहर
Bina, Sagar | Sep 16, 2024 गांधी तिराहे के पास नाली में गाय फस गई। जिसकी सूचना स्थानी लोगों ने नगर पालिका एवं गौ सेवा समिति को दी, सूचना मिलती ही मौके पर गौ सेवा समिति सदस्य एवं नगर पालिका कर्मचारी पहुंच गए और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद गाय को नाली से सुरक्षित बाहर निकाला गया। जिसमें गाय घायल हो गई, गौ सेवा समिति ने गाय का मौके पर ही उपचार कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया।