बीना: स्टेशन रोड स्थित इमली वाली दरगाह पर लंगर का आयोजन, सर्वधर्म के लोग हुए शामिल
Bina, Sagar | Sep 17, 2024 सोमवार को नगर में ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया और हजरत पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के मौके पर जामा मस्जिद से जुलूस निकाला गया तो वही मुस्लिम समुदाय के द्वारा रात में स्टेशन रोड स्थित इमली वाली दरगाह पर लंगर का आयोजन किया। जहां पर मुस्लिम समुदाय के साथ-साथ सर्व धर्म के लोग लंगर में शामिल हुए।