घूमने आए थे, मौत बन गया सफर! चकराता हादसे में 2 की जान गई
देहरादून जिले के चकराता क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। सहिया-क्वानू मोटर मार्ग पर कलेथा गांव के पास एक कार करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी सहिया ले जाया गया, जहां से दो की हालत नाजुक होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, फायर सर्विस और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी को खाई से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि सभी लोग घूमने आए थे। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
Chiniyalisaur, Uttarkashi | Jul 7, 2026